फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 दुकानों के बाहर से लाखों का सामान ले उड़े चोर

13 दुकानों के बाहर से लाखों का सामान ले उड़े चोर

Mon, 04 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
13 दुकानों के बाहर से लाखों का सामान ले उड़े चोर
13 दुकानों के बाहर काउंटर से लाखों का माल ले उड़े चोर
विज्ञापन


साहिबाबाद। शक्तिखंड-2 स्थित हर्षा सिटी मॉल में शनिवार रात चोर 13 दुकानों के बाहर काउंटर में रखा कई लाख का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। घटना से गुस्साए दुकानदारों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शक्तिखंड-2 के हर्षा सिटी मॉल में कौशल कुमार की दुकान है। कौशल ने बताया कि मॉल के ज्यादातर दुकानदारों ने दुकान के बाहर काउंटर बना रखा है। दुकान का शटर बंद होने के बाद भी काउंटर में रुपया और सामान रहता है। शनिवार रात मॉल के दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो 13 दुकान के काउंटर से रुपये और सामान गायब था। मॉल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें चोरी करते हुए चोर कैद मिले। इसके बाद घटना से नाराज दुकानदारों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि मॉल के सुरक्षागार्ड ने ही अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में साथियों के साथ वारदात करते हुए सुरक्षागार्ड भी कैद हुआ है। वहीं, सुरक्षागार्ड का कहना है कि वह वारदात के दौरान कुछ देर के लिए बाहर गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दुकानदारों ने इंदिरापुरम थाने में पहुंचकर तहरीर दी। सीओ इंदिरापुरम राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यहां से हुई चोरी
संजीव दीक्षित के काउंटर से करीब तीन लाख रुपये का सामान, मुन्नू कारपेंटर के काउंटर से 50 हजार, रितेश के काउंटर से 10 हजार, दीपक दत्ता के काउंटर से 10 हजार, अमित के काउंटर से 10 हजार, अशोक गर्ग के काउंटर से 20 हजार रुपये, राधिका के काउंटर से 87 हजार, दिनेश जैन के काउंटर से पांच हजार, गौरव के काउंटर से पांच हजार रुपये, अशोक के काउंटर से आठ हजार और कौशल कुमार के काउंटर से लाख रुपये का सामान व नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर और दुकानदारों में चल रहा है विवाद
हर्षा सिटी मॉल के बिल्डर और दुकानदारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दुकानदार मॉल के बिल्डर के खिलाफ कई बार थाने में शिकायत दे चुके हैं। इस दौरान दुकानदारों का आरोप रहा था कि मेंटनेंस चार्ज लेने के बाद मॉल में दुकानदारों को सुविधा नहीं मिलती हैं। मॉल में बिल्डर की तरफ से ही सुरक्षागार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed