फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध परिस्थि तियों में संस्कृत महाविद्यालय से दो किशोर लापता

संदिग्ध परिस्थि तियों में संस्कृत महाविद्यालय से दो किशोर लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थि तियों में संस्कृत महाविद्यालय से दो किशोर लापता
संदिग्ध परिस्थितियों में संस्कृत महाविद्यालय से दो किशोर लापता
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल मार्ग स्थित संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय से दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। गुरुकुल आचार्य ने सिहानी गेट पुलिस को तहरीर दी है। शहर में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी लगवाए गए हैं। दो छात्रों के एक साथ गायब हो जाने से पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है। उनकी तलाश की जा रही है।
पटेल मार्ग स्थित महर्षि दयानंद संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय में सिकरोड निवासी छात्र बिट्टूू कक्षा तीन(12) में व इंदिरापुरम निवासी छात्र राहुल (14) कक्षा सात में पढ़ते हैं। बुधवार शाम खाना खाने के बाद दोनों गुरुकुल परिसर में ही घूम रहे थे। इसी बीच वह बाहर निकल गए और रात को वापस नहीं लौटे। गुरुकुल प्रबंधन को उनके गायब होने की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह मिली।
विज्ञापन

गुरुकुल प्राचार्य बृहस्पतिवार को बिट्टू के घर सिकरोड पहुंचे। उसके पिता ने बताया कि दोनों छात्र रात को गांव आए थे और घर से कंबल लेकर बाहर खड़े मिनी ट्रक में सो गए थे। इसके बाद सुबह कंबल मिनी ट्रक में ही पड़ा मिला, लेकिन दोनों छात्रों का पता नहीं चल पाया। गुरुकुल प्राचार्य दिनेश शुक्ल ने छात्रों के सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्राचार्य को शुक्रवार को सूचना मिली कि बिट्टूू और राहुल को इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में हाथी पार्क के पास देखा गया है। प्राचार्य व अन्य आचार्य गुमशुदा छात्रों को तलाशने वहां पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। शुक्रवार को गुरुकुल के छात्रों व आचार्य ने दोनों छात्रों के गुमशुदगी के पोस्टर शहर में कई स्थानों पर चस्पा किए। वहीं सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह का कहना है कि प्राचार्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्रों की तलाश कराई जा रही है। उनके संभावित स्थानों पर भी पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed