फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोर्ट में पेशी पर आया मुकीम काला गैंग का बदमाश फरार-Ghaziabad city

कोर्ट में पेशी पर आया मुकीम काला गैंग का बदमाश फरार-Ghaziabad city

Tue, 14 Aug 2018 06:00 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी पर आया मुकीम काला गैंग का बदमाश फरार-Ghaziabad city
कोर्ट में पेशी पर आया मुकीम काला गैंग का बदमाश फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना जेल से कोर्ट में पेशी पर लाया गया मुकीम काला गैंग का बदमाश इसरार सोमवार को कचहरी से फरार हो गया। इसरार को पेशी पर लाया कांस्टेबल उसे छोड़कर हाजिरी लगाने के लिए हस्ताक्षर करने लगा, इसी दौरान वह भाग गया। कचहरी चौकी इंचार्ज ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शामली के जहानपुरा गांव का रहने वाला इसरार पुत्र नासिर डासना जेल में बंद था। उस पर सिहानी गेट थाना पुलिस से मुठभेड़ के मामले में धारा 307 का केस चल रहा है। कविनगर में भी उस पर एक बंदूक चोरी का केस दर्ज है। वह सहारनपुर के मुकीम काला गैंग का बदमाश है और अन्य जिलों में भी उस पर कई केस दर्ज हैं। सोमवार को उसकी कोर्ट में पेशी थी। डासना जेल से उसे कोर्ट लाया गया था। कोर्ट हवालात से सिपाही कृष्ण मुरारी उसे लेकर कोर्ट नंबर-79 में पहुंचा था। यहां सिपाही ने लापरवाही कर उसे छोड़ दिया और कोर्ट के रजिस्टर में हस्ताक्षर करने लगा। इसी दौरान इसरार मौका पाकर फरार हो गया। कृष्ण मुरारी ने उसे गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने कचहरी चौकी व हवालात पर तैनात स्टाफ को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। प्रभारी एसएसपी अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि कविनगर एसएचओ से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके आधार पर संबंधित कांस्टेबल पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed