{"_id":"5a15d2aa4f1c1b68678bd72d","slug":"51511379626-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ियों को न जोड़ सकी पुलिस, सीसीटीवी से भी नहीं मिली मदद-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ियों को न जोड़ सकी पुलिस, सीसीटीवी से भी नहीं मिली मदद-Ghaziabad city
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के पीछे लेनदेन का शक, एक हिरासत में
गाजियाबाद। हैंडलूम कारोबारी गगन खंडूजा की हत्या के बाद पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल के पास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन इससे कोई खास मदद नहीं मिल सकी। अधिकांश दुकानों के सीसीटीवी कैमरे रात को बंद मिले। अब पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने के लिए गगन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। वहीं, शाम को मृतक गगन के भाई मगन खंडूजा ने सिहानी गेट थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट करा दी है। उधर, पुलिस ने मिंटू नाम के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। वारदात के दिन गगन की मिंटू से फोन पर बातचीत हुई थी। इनके बीच लेनदेन भी चलता था। पुलिस हत्या के पीछे सिर्फ लेनदेन को कारण मान रही है। गगन की किसी से रंजिश नहीं थी।
खास बात यह है कि गगन हत्याकांड में पुलिस को न तो कोई चश्मदीद गवाह मिला है और न ही परिजनों से पूछताछ में कोई सटीक सुराग। बुधवार को पुलिस ने अंबेडकर रोड स्थित कई दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाली। साथ ही गगन की कॉल डिटेल भी निकलवाई। एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि अधिकांश दुकानें रात साढ़े आठ बजे तक बंद हो गईं थीं। दुकानदार दुकानों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर देते हैं। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है। घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी थे ही नहीं। उन्होंने बताया की गगन की कॉल डिटेल से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्ध नंबरों को परिवार के लोगों से वेरीफाई कराया जा रहा है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, बुधवार शाम मृतक गगन के भाई मगन खंडूजा ने बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में पूरे घटनाक्रम को बयान किया है। मगन का कहना है कि सब्जीमंडी से घर लौटते वक्त नेहरू युवा केंद्र के पास हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
--
पुलिस के रडार पर शहर के बुकी
गगन की हत्या के तार शहर के कुछ बुकीज से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस अफसरों की मानें तो गगन ने कुछ दिन पहले एक बुकी को अपने नजदीकी व्यक्ति की गारंटी भी दी थी। ऐसे में हत्याकांड का संबंध बुकी से चल रहे लेनदेन से भी हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--
हिंडन घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
गगन की मौत के बाद पुलिस ने रात को ही शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिजन अंतिम संस्कार करने शव लेकर हिंडन घाट पर पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गगन के घर पर भी बुधवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।