फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाइयों की रैगिंग का विरोध करने पर बहन को पीटा-Cordination

भाइयों की रैगिंग का विरोध करने पर बहन को पीटा-Cordination

Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
भाइयों की रैगिंग का विरोध करने पर बहन को पीटा-Cordination
भाइयों की रैगिंग का विरोध करने पर बहन को पीटा
विज्ञापन

खोड़ा के एक स्कूल में बुधवार सुबह दो भाइयों से हो रहे रैगिंग का विरोध करना बहन को भारी पड़ गया। भाइयों के बताने पर युवती स्कूल पहुंची तो सीनियर छात्रों ने उससे भी मारपीट की। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को छुट्टी दे दी गई। स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खोड़ा कॉलोनी में एक समाज सेविका अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके दो बेटे पास के एक स्कूल में 11वीं और 12वीं के छात्र हैं। समाज सेविका ने बताया कि मंगलवार को स्कूल में उनके बेटे से पेपर छीनने को लेकर सीनियर छात्रों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह सीनियर छात्रों ने उनके दोनों बेटों को स्कूल के गेट पर रोक लिया और मुर्गा बनाने के बाद कान पकड़कर उठक-बैठक कराने लगे। सूचना मिलने के बाद उनकी बेटी स्कूल पर पहुंची और विरोध करने लगी। इस पर सीनियर छात्रों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। हाथ में चोट आने पर बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। समाज सेविका ने स्कूल में पहुंचकर प्रबंधन से इसकी शिकायत की। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। उनका कहना है कि अगर स्कूल प्रबंधन कार्रवाई नहीं करेगा, तो वह थाने में शिकायत देगी। उधर, एसएचओ ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed