{"_id":"58e915e04f1c1b9d385b3cdd","slug":"45-thousand-rupees-in-the-account-of-the-statistics-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांख्यिकी अधिकारी के अकाउंट से उड़ाए 45 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांख्यिकी अधिकारी के अकाउंट से उड़ाए 45 हजार
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली मेरठ के जिला उद्योग केंद्र में बतौर सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात महिला के खाते से ठगों ने 45 हजार रुपये उड़ा दिए। सिहानी गेट थाने पुलिस और अपने बैंक के अफसरों से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित पॉम्पी दास पत्नी विवेक सिंह राजनगर एक्सटेंशन में रहती हैं। वह जिला उद्योग केंद्र मेरठ में सांख्यिकी की अधिकारी हैं। लोहिया नगर स्थित एक निजी बैंक में उनका खाता है। उन्होंने बताया कि ठगों ने उनके खाते से पांच बार में 45 हजार रुपये की रकम उड़ा ली, जबकि उनका एटीएम कार्ड भी उन्हीं के पास था।
विज्ञापन
पॉम्पी ने बताया कि एटीएम कार्ड का नंबर पूछने समेत अन्य जानकारी संबंधी कोई कॉल भी उनके पास नहीं आई। बावजूद इसके वह परेशान हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह के बीच रकम निकली है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह मोबाइल पर आए मैसेज देखने के बाद उन्हें ठगी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस को तहरीर दी। वहीं एसएचओ सिहानी गेट डालचंद का कहना है कि केस को साइबर सेल जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।