फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   45 school children stranded in school bus

स्कूल बस में लगी आग, 45 बच्चे फंसे

Wed, 03 May 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 03 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
45 school children stranded in school bus
file photo - फोटो : अमर उजाला

इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 स्थित आशियाना ग्रीन चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर एक स्कूल बस में सीएनजी पाइप लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते बस का अगला हिस्सा आग की लपटों से घिर गया।

विज्ञापन


बस में मौजूद स्टॉफ व बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बस के शीशे तोड़कर 45 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-1 स्थित फादर एग्नेल स्कूल की बस मंगलवार दोपहर तकरीबन 1:45 बजे छुट्टी के बाद 60 बच्चों को लेकर इंदिरापुरम जा रही थी। कुछ बच्चों को रास्ते में उतारने के बाद बस अहिंसाखंड -2 स्थित आशियाना ग्रीन चौराहे के पास पहुंची। तभी एकाएक इंजन से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक कुछ समझता, तब तक बस का अगला हिस्सा आग की लपटों से घिर गया। चालक ने बस से कूद कर जान बचाई। बस के अंदर मौजूद टीचर शिवानी व परिचालक अजय शोर मचाते हुए बच्चों को बस से नीचे उतारने में जुट गए।

बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर आनन-फानन में खिड़की के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों के बाहर निकलते ही बस पूरी तरह धू-धू कर जलने लगी। इस बीच सूचना मिलते ही तकरीबन 15 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, फायर ब्रिगेड के एफएसओ सोमदत्त ने बताया कि सीएनजी लीक होने से बस में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही साहिबाबाद से एक और वैशाली से दो गाड़ियों ने आग बुझाई।
-----

टीचर की सूझबूझ से बची बच्चों की जान
घटना के दौरान एसपीएस हाइट्स निवासी टीचर शिवानी जैन बस में ही थी। बस में आग लगने के बाद उन्होंने सूझबूझ के साथ काम लिया और बच्चों को सीढ़ियों के पास बुलाकर एक-एक कर नीचे उतारना शुरू किया। शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी।


इसके बाद सभी बच्चों की जान बचा सकी। इस दौरान टीचर का मोबाइल भी कहीं गिर गया। उनके हाथ में भी मामूली खरोंचे आईं। बच्चों के माता-पिता सूचना पर उन्हें लेने घटनास्थल पर ही पहुंचे और शिवानी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed