{"_id":"5c6c52bfbdec224c7412181f","slug":"41550602943-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई ठगी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई ठगी की रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद कविनगर थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने एक मोबाइल एप के माध्यम से डीटीएच कनेक्शन का 315 रुपये का रिचार्ज डेबिट कार्ड से कराया था। ठगों ने कार्ड की डिटेल पूछकर 47 हजार रुपये की ठगी कर ली थी।
गोविंदपुरम निवासी जियालाल आटोमोबाइल कंपनी में स्टोर इंचार्ज हैं। पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। 11 नवंबर को एक मोबाइल एप से अपने एयरटेल डीटीएच कनेक्शन का 315 रुपये का डेबिट कार्ड से रिचार्ज कराया था। रिचार्ज न होने पर उन्होंने नंबर निकालकर शिकातय की थी। उसके बाद उनके पास दूसरे नंबर से फोन आता है। आरोपी ने बताया कि आपके डेबिट कार्ड से रुपये कटे हैं, इसलिए उसकी डिटेल बतानी होगी। उसके बाद ही रुपये वापस आ सकेंगे। पीड़ित ने उसे कार्ड की डिटेल बता दी। आरोपी ने मुंगई की विभिन्न शाखाओं से 47499 रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बाद कविनगर व एसएसपी आफिस में शिकायत की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय को स्पीड से शिकायत भेजी थी। उसके बाद कविनगर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित को बुलाकर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दरोगा के खाते से 80 हजार की ठगी
गाजियाबाद। पंचशील कॉलोनी लालकुआं की निवासी भोले शंकर मुजफ्फरनगर के एक थाने में दरोगा हैं। परिवार में पत्नी मीनू और एक बेटा है। पत्नी ने 17 फरवरी को पीएनबी खाते के एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले थे। 18 फरवरी को उनके खाते से 50,500 रुपये एसबीआइ के एक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए और 30 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए गए। बैंक ने बताया कि शास्त्रीनगर की एसबीआई की ब्रांच से रुपये क्रेडिट किए गए हैं। उन्होंने कविनगर थाने में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।