{"_id":"5c23ddbabdec2256d14f3f21","slug":"41545854394-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने मारपीट कर तोड़ी सिपाही की नाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने मारपीट कर तोड़ी सिपाही की नाक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत्त युवक ने सिपाही की नाक तोड़ी
गाजियाबाद। नशे में धुत्त युवक ने सिपाही पर हमला कर उसकी नाक तोड़ दी। मेडिकल कराने के दौरान डॉक्टर से अभद्रता की। सिपाही और डॉक्टर ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा निवासी दीपक ठाकुर मंगलवार रात शराब पीकर हंगामा कर रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे थाने ले गई। यहां पर भी वह अभद्रता करता रहा। सिपाही सर्वेश दीपक का मेडिकल कराने एमएमजी हॉस्पिटल ले जाने लगा। रास्ते में दीपक ने सर्वेश की नाक पर सिर से टक्कर मार दी। सर्वेश की नाक की हड्डी टूट गई और खून निकलने लगे। इसके बाद भी दीपक ने मेडिकल के दौरान चिकित्सक से अभद्रता की और मेडिकल के पेपर छीनकर फाड़ दिए। सीओ द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक ने नगर कोतवाली में दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सिपाही सर्वेश ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।