{"_id":"5beeb82bbdec22695c1f6b08","slug":"41542371371-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर से बदमाशों ने लूटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर से बदमाशों ने लूटा मोबाइल
Updated Fri, 16 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर से बदमाशों ने लूटा मोबाइल
साहिबाबाद। इंदिरापुरम की विंडसर स्ट्रीट मार्केट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने खाना खाने आए एक डॉक्टर से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने सौ नंबर पर शिकायत की। अहिंसाखंड-2 निवासी डॉ अन्नाचित उप्पल बुधवार रात करीब 10 बजे विंडसर स्ट्रीट मार्केट में खाना खाने के लिए गए थे। इस दौरान वह अपनी कार से उतर कर मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी रांग साइड से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया और अंधेरे में फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर मामले की शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम नजीर अली खान ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।