फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लग्जरी कार से जाते थे बैटरी चुराने, चार गिरफ्तार-Ghaziabad city

लग्जरी कार से जाते थे बैटरी चुराने, चार गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी कार से जाते थे बैटरी चुराने, चार गिरफ्तार-Ghaziabad city
लग्जरी कार से जाते थे बैटरी चुराने, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। लग्जरी कार से हाइवे पर ट्रकों और कारों से बैटरी चुराने वाले चार बदमाशों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 16 बैटरियां बरामद की हैं। चारों चोर अपनी लग्जरी कार में बैठकर बैटरी चुराने आते थे।

एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडेय ने बताया कि पकड़े गए चोर इमरान सैफी निवासी सी-ब्लाक नंदग्राम, वसीम निवासी पक्की मोरी दिल्ली गेट, सुशांत निवासी नंदग्राम और आलिम निवासी डासना हैं। नंदग्राम चौकी इंचार्ज प्रजंत त्यागी को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर कालोनी के पास कुछ लुटेरे वारदात करने की फिराक में है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चारों चोर अपनी होंडा सिटी कार से देर रात किसी भी हाइवे पर निकल जाते थे और ढाबों के आसपास सड़क किनारे खड़े ट्रकों व अन्य वाहनों से बैटरी चुरा लेते थे। चोरी की बैटरियों को दिल्ली में कम कीमत पर बेच देते थे। चारों चोर करीब एक-डेढ़ साल से ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed