{"_id":"5a3262264f1c1b74698c1b0f","slug":"41513251366-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों में चोरी करने वाले दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकानों में चोरी करने वाले दबोचे
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकानों में चोरी करने वाले 3 दबोचे
साहिबाबाद। खोड़ा के वंदना विहार में खाली पड़े प्लॉट में चोरी की योजना बनाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों बंद घरों में चोरी करते थे। उनके पास से बिना नंबर का एक ऑटो, तमंचा, दो चाकू और छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। तीनों के खिलाफ खोड़ा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसएचओ ध्रुव भूषण दुबे ने बताया मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वंदना विहार स्थित एक खाली प्लाट में तीन लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर तीनों को धर दबोचा। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोनू निवासी गौतम बुद्धनगर, कमल निवासी हरदोई, भूपेंद्र निवासी बुलंदशहर हैं। पुलिस ने इनके पास से बिना नंबर का ऑटो, एक तमंचा, दो चाकू और हाल ही में खोड़ा के शिवपार्क निवासी सोनू के घर से चोरी किए 50 हजार रुपये में से करीब 6355 रुपये बरामद किए हैं। तीनों बंद घरों में चोरी करते थे और कई मामलों में वांछित थे।