{"_id":"59d68eae4f1c1bbe538b5f50","slug":"41507233454-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से लौट रही महिला से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से लौट रही महिला से लूटी चेन
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से लौट रहीद्वमहिला से लूटी चेन
इंदिरापुरम के वैभवखंड में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सत्संग से लौट रही महिला से चेन लूट ली। आरोप है कि घटना के चंद मिनट बाद ही लैपर्ड मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का पीछा तक नहीं किया।
मूलरूप से संत कविनगर खलीलाबाद निवासी एसके त्रिपाठी वैभवखंड के एचआरसी अपार्टमेंट में पत्नी शशि त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा स्थित जेएस ग्रुप की शाखा में ज्वाइंट जीएम हैं। बृहस्पतिवार शाम को उनकी पत्नी पास ही एक सत्संग में गई थीं। शाम करीब 6:30 बजे घर लौटते समय जब वह आईसीआईसीआई बैंक के पास पहुंची। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश ने उनके गले से चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। आरोप है कि चंद मिनट में पुलिस की लैपर्ड मौके पर तो पहुंची, लेकिन बदमाशों का पीछा नहीं किया। एसएचओ इंदिरापुरम का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यदि पुलिसकर्मी की लापरवाही की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।