{"_id":"5aecb6bc4f1c1ba0098b8058","slug":"31525462716-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला का फोटो खींचने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में महिला का फोटो खींचने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में महिला का फोटो खींचने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद। दिल्ली जा रही ईएमयू ट्रेन में शोहदे ने महिला का फोटो खींच लिया। इसे लेकर ट्रेन में हंगामा हो गया। महिला के पति ने शोहदे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
महाराजगंज के नटवा जंगल की रहने वाली महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद से ईएमयू में दिल्ली जाने को सवार हुई थी। इस दौरान सिद्धार्थनगर (विजयनगर) के मुकेश सिंह ने मोबाइल से महिला का फोटो खींच लिया। महिला ने शोर मचा दिया। महिला के पति ने यात्रियों की मदद से आरोपी को पकड़कर मोबाइल छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। पता किया जा रहा है कि कहीं आरोपी ने इससे पहले भी तो इस तरह की हरकत नहीं की है।