{"_id":"5a647fa04f1c1b81268b58da","slug":"31516535712-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल खोल दिखाईं असली गोलियां और लूट लिया पर्स-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल खोल दिखाईं असली गोलियां और लूट लिया पर्स-Ghaziabad city
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्टल खोल दिखाईं असली गोलियां और लूट लिया पर्स
गाजियाबाद। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े कविनगर में एक महिला शिक्षा अधिकारी से गन प्वाइंट पर पर्स लूट लिया। महिला ने पिस्टल को नकली बताया तो बदमाशों ने पिस्टल खोलकर असली गोलियां दिखाई और जान से मारने की धमकी दी। महिला की मदद के लिए आगे बढ़े लोगों को भी बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर रोक दिया और फरार हो गए। पीड़ित महिला शिक्षा अधिकारी ने कविनगर थाने में शिकायत की है।
हिमाचल वशिष्ठ (58) बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी हैं और मोहन नगर क्षेत्र में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब को वह कविनगर सी-ब्लाक स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय से पैदल ही बीएसए ऑफिस में मीटिंग में जाने के लिए निकली थीं। थोड़ी दूर चलते ही बाइक पर दो बदमाश आए। इनमें से एक ने उन पर पिस्टल तान दी और बोला कि सोने की चेन उतारो। खंड शिक्षा अधिकारी ने चेन न पहनने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह नकली पिस्टल दिखाकर मुझे मत डराओ तो बदमाश ने पिस्टल खोलकर उन्हें असली गोलियां दिखाई और गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने पर्स लूट लिया। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब चार हजार रुपये, दो मोबाइल, डायरी और कुछ विभागीय दस्तावेज थे।
मदद के लिए बड़े लोग तो बदमाशों ने धमकाया
दिनदहाड़े करीब पौने दो बजे हुई इस वारदात के दौरान बाइक पर ही गली से कुछ युवक गुजर रहे थे। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को मुश्किल में देख रुककर मदद करने की कोशिश की। हथियार बंद बदमाश ने उन युवकों को भी गोली मारने की धमकी देकर धमका दिया और वारदात कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस बोली-लूट नहीं पर्स की गुमशुदगी लिखवाओ
पीड़ित खंड शिक्षा अधिकारी का आरोप है कि वह कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो पुलिस अधिकारी बोले लूट नहीं, पर्स के गुम होने की तहरीर लिखो। इस पर उन्होंने एतराज जताया। हालांकि बाद में महिला ने घटनाक्रम के अनुसार ही तहरीर दी।