{"_id":"5a3ac30c4f1c1b97678c2e62","slug":"31513800460-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ऑफिस से स्कूटी चुराता चोर सीसीटीवी में कैद-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएनएल ऑफिस से स्कूटी चुराता चोर सीसीटीवी में कैद-Ghaziabad city
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल ऑफिस से स्कूटी चुराता चोर सीसीटीवी में कैद
गाजियाबाद। बीएसएनएल के राजनगर स्थित मुख्य कार्यालय से एक चोर ने स्कूटी चुरा ली। चोर ने मास्टर चाभी से सिर्फ पांच मिनट में स्कूटी चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। स्कूटी मालिक ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।
राजनगर सेक्टर-9 में रहने वाले मदनलाल बीएसएनएल में टीटीए पद पर तैनात हैं। वह राजनगर एक्सटेंशन में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह 12:40 बजे किसी काम से बीएसएनएल मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्कूटी खड़ी की ओर अंदर चले गए। 1:20 बजे वह लौटे तो स्कूटी गायब थी। स्कूटी के पास ही सीसीटीवी लगा था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक युवक फोन पर बात करते हुए स्कूटी के लॉक को मास्टर चाभी से खोल रहा है। पांच मिनट में ही उसने लॉक खोल लिया और स्कूटी से फरार हो गया। मदनलाल ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि चोर का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है।