फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मसूरी के दो गांवों में बारिश से दो मकान गिरे, मां-बेटा घायल

मसूरी के दो गांवों में बारिश से दो मकान गिरे, मां-बेटा घायल

Wed, 26 Sep 2018 05:56 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
मसूरी के दो गांवों में बारिश से दो मकान गिरे, मां-बेटा घायल
मसूरी के दो गांवों में बारिश से दो मकान गिरे, मां-बेटा घायल
विज्ञापन

मसूरी। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते थाना मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल और निडौरी में दो मकान जमींदोज हो गए। हादसे के वक्त एक मकान में कोई नहीं था, दूसरे में मौजूद मां-बेटी मामूली रूप से घायल हो गई। निडौरी की ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

निडौरी में रहने वाला नासिर पत्नी साबरी और चार माह के बेटे अब्दुल समद के साथ कच्चे मकान में रहता है। दो दिन हुई बारिश के चलते मकान के आसपास जलभराव हो गया है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे नासिर बाहर गया हुआ था, घर पर पत्नी और बेटे थे। इसी दौरान मकान भरभरा कर गिया गया। मां-बेटा दोनों मलबे में दब गए। मकान गिरते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और मां-बेटे को बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान मोहसिना ने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए पैसा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। दूसरी घटना सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे नाहल गांव में हुई। मोहल्ला खाकियान में फारूख अल्वी का कच्चा मकान है। इसमें फिलहाल बेटा ताहिर उसकी पत्नी गुड्डी और तीन बच्चे रह रहे हैं। दो दिन हुई बारिश की वजह से मकान के आसपास जलभराव हो जाने से ताहिर और उसका परिवार दूसरे मकान में सो रहे थे। सोमवार रात वह खाना खाकर देर रात सोने दूसरे घर में चले गए थे। इसी दौरान 10:30 बजे मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में उनका सामान दब गया। हादसा एक घंटे पहले हो जाता तो पूरा परिवार मलबे में दब जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed