फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   देवर ने भाभी की गला रेतकर की हत्या

देवर ने भाभी की गला रेतकर की हत्या

Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी की गला रेतकर की हत्या
भाभी की हत्या कर पहुंचा थाने
विज्ञापन

- लाजपत नगर की घटना, हत्या के बाद देवर ने साहिबाबाद थाने में किया आत्मसमर्पण
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद।
लाजपत नगर में बुधवार रात देवर ने चाकू से गला रेतकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। हत्या के बाद देवर ने थाना साहिबाबाद में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। देर रात तक पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी था।
लाजपत नगर के संगम अपार्टमेंट में ओमपाल अपनी पत्नी अनीता (27) के साथ रहते हैं। उनकी तीन साल की एक बेटी भी है। ओमपाल का भाई आकाश भी उनके साथ रहता है। ओमपाल अपने भाई के साथ पार्किंग का काम करते हैं। बुधवार रात करीब सवा दस बजे आकाश ने अपनी भाभी अनीता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आकाश भागने की बजाय साहिबाबाद थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने भाभी की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचीत तो कमरे में अनीता का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। शव के पास चाकू भी था। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश से पूछताछ जारी है। उसने अब तक हत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। ओमपाल को यकीन नहीं हो रहा था कि उसके भाई ने पत्नी की हत्या की है। उसका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


खून से सने हाथ देख थाने में हड़कंप
रात करीब साढे़ दस बजे आकाश जब साहिबाबाद थाने पहुंचा तो उसका हाथ खून से सना हुआ था। उसने कहा कि भाभी का कत्ल कर दिया है। इससे इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने हत्या का कारण पूछा तो वह भाभी को गालियां देेने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed