फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खोड़ा चेयरमैन के भतीजे समेत 7 पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

खोड़ा चेयरमैन के भतीजे समेत 7 पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
खोड़ा चेयरमैन के भतीजे समेत 7 पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
खोड़ा चेयरमैन के भतीजे समेत सात पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के इंदिरा विहार कॉलोनी में गलत दिशा में ओवरटेक करने के विरोध में कैब चालक और खोड़ा थाने में तैनात सिपाही पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैब चालक की शिकायत पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया था। नामजद आरोपियों में एक खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन का भतीजा है। सूत्रों का कहना है कि वर्चस्व के कारण पुलिस गिरफ्तारी से बच रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
रविवार शाम खोड़ा के गंगा विहार निवासी हरीश नारायण अपनी कैब से खोड़ा थाने में तैनात सिपाही मनोज को नोएडा से लेकर लौट रहे थे। कार में मनोज का एक अन्य साथी प्रदीप भी था। जैसे ही वह कैब से खोड़ा के इंदिरा विहार में पहुंचे तो कुछ युवकों ने गलत दिशा से कैब को ओवरटेक किया। इस दौरान हरीश ने कार सवार युवकों का विरोध किया। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। कार सवार युवकों ने हरीश पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। चालक का बचाव करने उतरे सिपाही मनोज पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। एसएचओ खोड़ा सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि हरीश की तहरीर पर राहुल, अंकित, मोहित भाटी और राजू को नामजद करते हुए अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार दोपहर राहुल और अंकित को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मोहित भाटी है खोड़ा नगरपालिका चेयरमैन का भतीजा
सिपाही व अन्य पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी मोहित भाटी पुत्र महेश भाटी निवासी इंदिरा विहार खोड़ा समेत पांच आरोपी अभी फरार हैं। मोहित खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी का भतीजा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस पालिका चेयरमैन का वर्चस्व होने के कारण गिरफ्तारी नहीं कर रही है। वहीं एसएचओ का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही थाने में पिता-पुत्र पर दर्ज हुआ मुकदमा
मोहित के पिता महेश भाटी के भी खिलाफ खोड़ा थाने में बीते वर्ष एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाने के मामले में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। अब पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ खोड़ा थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed