फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक ने दोस्त का चाकू से गोदकर किया कत्ल-Ghaziabad city

युवक ने दोस्त का चाकू से गोदकर किया कत्ल-Ghaziabad city

Wed, 06 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
युवक ने दोस्त का चाकू से गोदकर किया कत्ल-Ghaziabad city
युवक ने चाकू से गोदकर दोस्त का किया कत्ल
विज्ञापन

मसूरी। मोबाइल चोरी के बाद हुए विवाद में एक युवक ने छुरे से ताबड़तोड़ वार कर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों एक मीट फैक्ट्री में काम करते थे। आरोपी ने मृतक के माता-पिता और फैक्ट्री के गार्ड पर भी कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसका भाई फरार हो गया।
मसूरी थाना क्षेत्र के डासना रोड पर इंटरनेशनल मीट फैक्ट्री है। शहाबुद्दीन पुर, मुजफ्फरनगर के रहने वाले उस्मान का बेटा साजिद और उनका परिवार मीट फैक्ट्री में काम करता है। यही पर उनके गांव के इकराम और उसके बेटे शाहरुख, इमरान और बहन यासमीन भी काम करते हैं। दोनों परिवार फैक्ट्री में बने मकानों में ही रहते हैं और रमजान के चलते मंगलवार सुबह चार बजे दोनों के परिवार सहरी में शामिल हुए थे। यहां साजिद (28) का मोबाइल चोरी हो गया। परिजनों के मुताबिक सहरी के बाद शाहरुख की मां अपने घर चली गई थी। इस पर साजिद ने अंदेशा जताया कि कहीं गलती से उनके पास मोबाइल तो नहीं चला गया। इस पर शाहरुख आगबबूला हो गया और घर के अंदर से मीट काटने का छुरा ले आया। उसने साजिद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और पेट में छुरा घोंपकर घुमा दिया। आरोपी भागने लगा तो उसके साजिद के पिता उस्मान, मां इमराना और फैक्ट्री के गार्ड इमरान ने उसे पकड़ने की कोशिश की। शाहरुख ने उन पर भी कातिलाना हमला कर दिया। चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां साजिद की मौत हो गई। एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि साजिद के पिता उस्मान ने शाहरुख और उसके भाई इमरान के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी शाहरुख को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

शाहरुख के परिवार को दिलाया था रोजगार
साजिद के पिता उस्मान ने अपने ही गांव के रहने वाले शाहरुख के परिवार को मीट फैक्ट्री में नौकरी दिलाई थी। सबसे पहले शाहरुख की मां को नौकरी मिली थी। बावजूद इसके शाहरुख ने दोनों परिवारों के बीच संबंधों का भी कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधे बेटे का इलाज कराने आया था साजिद
साजिद पूर्व में अपने गांव में ही रहता था। उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा चार साल का बेटा जीशान है। बेटे की आंखों में रोशनी नहीं है। उसका इलाज कराने ही साजिद पिता के पास मसूरी आ गया था। यहां नौकरी करके वह बेटे के इलाज के लिए पैसा जुटा रहा था, उसका अरमान था कि वह बेटे की आंखों की रोशनी वापस दिलाएगा। आरोपी शाहरुख ने साजिद के अरमानों के साथ-साथ चार साल के जीशान की दुनिया भी उजाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed