फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध परिस्थिति में सातवीं क्लास के स्टूडेंट की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में सातवीं क्लास के स्टूडेंट की मौत

Mon, 20 Nov 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में सातवीं क्लास के स्टूडेंट की मौत
खेलते समय फंदा लगने से 7वीं के छात्र की मौत
विज्ञापन

लोनी। राजपुर गांव में शनिवार शाम सातवीं कक्षा के एक छात्र (13) की गले में रस्सी का फंदा लगने से मौत हो गई। उसका शव घर में बेडरूम के फर्श पर पड़ा मिला। पड़ोसी बच्चों का कहना है कि घटना के दौरान छात्र रस्सीकूद खेल रहा था। आशंका है कि खेलने के दौरान फंदा लगा होगा। पुलिस को अब तक मौत के कारण का पता नहीं चला है। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

राजपुर गांव में ऑटो मोबाइल मैकेनिक अशोक कुमार रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटी और दो बेटे हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी छोटे बेटे को साथ लेकर खेत पर गई थी। जबकि दोनों बेटियां छत पर कपडे़ धो रही थी।ं वे कपडे़ धोकर नीचे आईं तो उन्होंने अपने भाई प्रशांत (13) को बेड के पास फर्श पर पड़ा देखा। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। वह प्रशांत को साहिबाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। मौत का कारण समझ में नहीं आ रहा है। पड़ोस के बच्चों ने बताया कि शनिवार शाम वह रस्सीकूद खेल रहा था। हो सकता है कि रस्सी उसके गले में फंस गई हो। सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed