{"_id":"5ba8d7f4867a55013a6c52f6","slug":"191537791988-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल इक्यूप्मेंट शॉप में 22 लाख का उपकरण ले उडे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल इक्यूप्मेंट शॉप में 22 लाख का उपकरण ले उडे चोर
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 लाख के मेडिकल इक्यूपमेंट ले गए चोर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-चार स्थित सुुपरटेक होम्स सोसायटी में स्थित एक मेडिकल इक्यूप्मेंट की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 लाख का माल चोरी कर लिया। रविवार सुबह पीड़ित को चौकीदार ने ताला खुला देखकर चोरी की जानकारी दी। चोर दुकान के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तक उखाड़कर ले गए। पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
मूलरूप से बुलंदशहर निवासी अनिल कुमार वैशाली सेक्टर-चार में प्लॉट नंबर 275 में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी प्लॉट नंबर 331 सुपरटेक होम सोसायटी में ब्लू मेड साइंटिफिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मेडिकल उपकरण की दुकान है। अनिल कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे चौकीदार ने उन्हें फोन कर दुकान का ताला खुले होने की जानकारी दी। उन्होंने दुकान में देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कई मशीनें और मेडिकल के उपकरण गायब थे। उन्होंने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। इंदिरापुरम एसएचओ ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। पीड़ित अनिल ने बताया कि वारदात करने वाले को पूरी जानकारी थी कि कहां पर डीवीआर है और सीसीटीवी कैमरे कहां लगे हैं। चोर डीवीआर और कैमरे तक उखाड़कर ले गए।
पुलिस को नहीं लगी भनक
पीड़ित का कहना है कि चोर मशीनों और उपकरणों को चोरी करने के लिए जरूर कोई बड़ा वाहन साथ लाए होंगे। बिना इसके इतना सामान ले जाना संभव नहीं है। करीब आधे घंटे का समय वारदात करने में लगा होगा। वहां से पुलिस की पीसीआर, लैपर्ड तक नहीं गुजरी। यदि पुलिस गश्त करती तो चोर पकड़े जाते।
विज्ञापन
किसी करीबी का हाथ होने की आशंका
दुकानदार अनिल का कहना है कि वह पहले बुलंदशहर में बड़े भाई के साथ काम करते थे। 2012 में दोनों भाइयों ने काम बढ़ाने की सोची। इस पर वह वैशाली आ गए और एक नई फर्म बनाकर काम किया। उनका दावा है कि काम कम समय में बहुत तेजी के साथ बढ़ा। उन्हें आशंका है कि पूर्व में काम करने वाले कोई कर्मचारी या कोई करीबी चोरी में शामिल हो सकता है।