फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   24 घंटे में उद्यमी के घर चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार-Ghaziabad city

24 घंटे में उद्यमी के घर चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार-Ghaziabad city

Mon, 24 Sep 2018 06:00 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में उद्यमी के घर चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार-Ghaziabad city
नौकर ने की थी उद्यमी के घर चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर एफ ब्लाक में रहने वाले उद्यमी सुरेंद्र अरोड़ा के घर चोरी उन्हीं के नौकर अविनाश ने की थी। उद्यमी भाई और उनके परिवार नौकर के सामने ही शादी में दिल्ली रवाना हुए तो उसका ईमान डोल गया। उसने वारदात अकेले की थी। कविनगर पुलिस ने महज 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर नौकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 53 हजार रुपये और 15 लाख की ज्वेलरी बरामद कर ली है।
सीओ सेेकेंड आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कविनगर की कोठी नंबर एफ-95 में रहने वाले सुरेंद्र अरोड़ा के घर में काम करने वाला नौकर अविनाश मूलरूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला है और फिलहाल चौधरी मोड़ के पास रहता है। वह करीब सात माह से उनके यहां काम कर रहा है। शुक्रवार रात सुरेंद्र अरोड़ा और उनके भाई अशोक अरोड़ा का परिवार दिल्ली में एक शादी में गया था। रात करीब सवा नौ बजे वह घर से निकले। उनका नौकर भी आसपास ही निकला था। अविनाश को पता था कि घर में उस दिन कोई नहीं है। दोनों परिवार के निकलने के बाद वह कोठी पर पहुंचा और पीछे के रास्ते से ऊपर चढ़ा। किचन की खिड़की से मकान में दाखिल होकर आधे घंटे में चोरी की और भाग गया। उसने कोठी से करीब 60 हजार रुपये और करीब 15 लाख की ज्वेलरी चुराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूरे जेवरात और करीब 53 हजार से ज्यादा की नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


मकान मालिक ने की थी अविनाश की मदद
कविनगर एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मुताबिक ,अविनाश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसे रुपयों की जरूरत थी। मकान मालिक ने उसे तत्काल पांच हजार रुपये देकर मदद की थी। इसके बावजूद उसके दिमाग में आए लालच ने उसे जुर्म के दलदल में धकेल दिया। एसएचओ ने बताया कि अविनाश के पास से आला नकब भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed