{"_id":"5a15d3c14f1c1bc8678bd281","slug":"191511379905-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलूम कारोबारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडलूम कारोबारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद-Ghaziabad city
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंडलूम कारोबारी की हत्या के विरोध में बंद रहा बाजार
गाजियाबाद। हैंडलूम (बेड शीट) कारोबारी गगन की हत्या के विरोध में बुधवार को तुराबनगर के दुकानदारों ने लामबंद होकर बाजार बंद कर विरोध जताया और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारी धरने पर बैठ गए और 24 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने शहर के सभी बाजार बंद कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। चुनावी माहौल में व्यापारियों के धरने से पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एसपी सिटी ने धरनास्थल पर पहुंच व्यापारियों को हत्याकांड के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
मंगलवार रात करीब 9 बजे अंबेडकर रोड पर नेहरू युवा केंद्र के पास अज्ञात हमलावरों ने हैंडलूम कारोबारी गगन खंडूजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 8 नवंबर को बदमाशों ने शहर के पॉश इलाके नेहरू नगर में बसपा नेता व कारोबारी अमित गर्ग की पत्नी को बंधक बनाकर लूट की थी। अब तुराबनगर के कारोबारी की सरेराह हत्या के बाद स्थानीय दुकानदार विरोध में उतर आए। दुकानदारों ने बुधवार को तुराबनगर की सभी दुकानें बंद रखीं ओर मार्केट के नुक्कड़ पर धरना दिया। उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के नारे लगाए। व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस नेता मुनीष पंडित, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, रालोद मेयर प्रत्याशी कुसुम राघव, अमरजीत सिंह बिड्डी, अजयवीर सिंह, डॉ. अनिल राघव समेत कई नेता समर्थन देने पहुंचे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा का कहना है कि प्रदेश में सरकार बदली तो लगा था कि व्यापारी सुरक्षित होंगे, लेकिन इसके उलट व्यापारी और असुरक्षित हो गए हैं। उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी रजनीश बंसल ने कहा कि जल्द ही गगन के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। दोपहर बाद एसपी सिटी आकाश तोमर तुराबनगर में धरना स्थल पहुंचे, उन्होंने हत्या का खुलासा जल्द ही कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन
मातम में बदलीं बेटे की जन्मदिन की खुशियां
- बुधवार को गगन के छोटे बेटे का था तीसरा जन्मदिन, तैयारी में जुटे थे गगन
गाजियाबाद। बेडशीट कारोबारी गगन खंडूजा की हत्या के बाद घर में खुशियों की तैयारी भी मातम में बदल गई। बुधवार को गगन के छोटे बेटे नक्श का तीसरा जन्मदिन था। गगन और उसकी पत्नी परिवार समेत बेटे के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे थे। वह मंगलवार को सब्जी लेने मंडी गए थे। तीन साल के नक्श को अब यह भी नहीं पता कि उसके पापा अब इस दुनिया में नहीं है। गगन के भाई मगन खंडूजा भी जीटी रोड स्थित नीलकंठ रेजिडेंसी में भाई के पास अलग फ्लैट में रहते थे। उनका राजनगर में रेस्तरां है। मगन ने बताया कि गगन बेहद सरल और सौम्य स्वभाव के थे। सुबह दुकान पर जाना और शाम को मंदिर होते हुए घर लौटना उनका रूटीन था। उनका बड़ा बेटा 8 साल का है और छोटा बेटा बुधवार को तीन साल का हुआ है। बेटे के जन्मदिन के लिए गगन ने कई दिन पहले से प्लानिंग शुरू कर दी थी। गगन अपने नजदीकी रिश्तेदारों को बुलाने की भी बात कह रहा था, अब लोग जुटे तो खुशियां नहीं मातम मनाने। गगन की मौत के बाद मां रेनू, पत्नी दीपिका समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गगन की एक रिश्तेदार ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे उससे फोन पर बात हुई थी। वह खाना खा रहा था और बहुत खुश था। गगन का बेटा भी अब बार-बार पूछ रहा है कि पापा कब आएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन