फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्कूल बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हंगाम-Cordination

स्कूल बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हंगाम-Cordination

Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हंगाम-Cordination
डीपीएसजी की बेकाबू बस ने साइकिल सवार को रौंदा
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद (डीपीएसजी) मेरठ रोड की बेकाबू स्कूल बस ने मंगलवार को एक साइकिल सवार को रौंद डाला। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त बस में छात्रों के साथ स्कूल स्टाफ भी मौजूद था। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना एनएच-58 पर श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री से आगे कट पर हुई। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए एनएच-58 पर जाम लगा दिया और स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची सिहानी गेेट पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं, एक घंटे तक जाम में फंसकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बस ड्राइवर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ दिनों पहले सिल्वर शाइन स्कूल की बस की चपेट में आकर मासूम छात्रा सौम्या की मौत हो गई थी। इसके बाद स्कूली बसों पर सख्ती को लेकर प्रशासन और स्कूल स्तर से तमाम कवायद की गई लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा। मंगलवार को हुए एक और हादसे ने पूरे कवायद की पोल खोलकर रख दी। नंदग्राम निवासी शिवशंकर (52) मेरठ रोड स्थित उत्तम टोयटा में खराद मशीन चलाते थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से काम पर जा रहे थे। श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री से आगे कट पर डीपीएसजी मेरठ रोड की बेकाबू स्कूल बस ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक स्कूल बस मौके पर छोड़कर भाग गया। इतने में लोग इकट्ठा हो गए और निजी स्कूलों की बेलगाम बसों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मृतक शिवशंकर के बेटे रिकेंश ने सिहानी गेट थाने में स्कूल बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सेकंड रूपेश सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय स्कूल बस में बच्चे और स्टाफ भी सवार थे, जिन्हें दूसरी बस बुलाकर स्कूल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर पलट जाती बस तो जा सकती थी कई बच्चों की जान
सजी जा रही थी। बस में करीब 20 से अधिक बच्चे सवार थे। साथ ही स्कूल स्टाफ भी मौजूद था। अगर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ जाती या पलट जाती तो कई बच्चों की जान जा सकती थी।

श्रीराम पिस्टन कट बना एक्सीडेंट जोन
श्रीराम पिस्टन कट पर पिछले दो माह में एक दर्जन से अधिक एक्सीडेंट हुए हैं। जिनमें करीब पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में यह कट किसी एक्सीडेंट प्रोन एरिया से कम नहीं है। लोगों की माने तो पहले इस कट पर डिवाइडर बना हुआ था, जिससे कंपनी के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने तोड़कर आने जाने का रास्ता बना लिया है। आलम यह है कि अब इस कट से गाड़ियां भी निकलने लगी हैं।


एबीईएस कट के पास हुए हादसे में युवक घायल
एनएच-24 पर सड़क पार कर रहे एक युवक को हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक कपिल घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने कपिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। एसएचओ विजयनगर का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

कोट
शिव शंकर की बस की टक्कर से मौत नहीं हुई है। उसकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है। स्कूल ने ड्राइवर को एक एजेंसी द्वारा ही हायर किया था।
- ज्योति गुप्ता, प्रिंसिपल, डीपीएसजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed