फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बॉक्सर की मौत के विरोध में सीओ ऑफिस में पहुंचे परिजन

बॉक्सर की मौत के विरोध में सीओ ऑफिस में पहुंचे परिजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
बॉक्सर की मौत के विरोध में सीओ ऑफिस में पहुंचे परिजन
बॉक्सर की मौत के विरोध में सीओ ऑफिस पहुंचे परिजन
विज्ञापन

लोनी। बंथला गांव में मारपीट में घायल बॉक्सर गुलशन की मौत के मामले में शनिवार को परिवार के सदस्य स्थानीय लोगों के साथ सीओ ऑफिस पहुंचे। परिवार के लोगों ने स्थानीय चौकी प्रभारी पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ के नाम एसएचओ को ज्ञापन सौंपा।

बॉक्सर गुलशन के परिवार के लोग स्थानीय लोगों के साथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीओ ऑफिस पहुंचे। सीओ के ऑफिस पर नहीं होने पर लोगों ने विरोध प्रकट किया और वहीं बैठ गए। कुछ समय बाद सीओ राजकुमार पांडेय की अनुपस्थित में बॉर्डर थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने बंथला चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। परिवार के लोगों का कहना है कि चौकी प्रभारी ने घटना के काफी दिनों तक उन्हें चक्कर कटाए, लेकिन समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की थी। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बथंला गांव में श्रीचंद के सबसे छोटे बेटे गुलशन (22) से बीते 22 अप्रैल को स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के बाद उसकी बुधवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को हाइवे पर रखकर जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed