{"_id":"5a5c95af4f1c1b8e268b4795","slug":"181516017071-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स-मोबाइल लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स-मोबाइल लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार-Ghaziabad city
Updated Mon, 15 Jan 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
मैनेजर की पत्नी को लूटने वाले तीन धरे
गाजियाबाद। मोबाइल, पर्स और चेन लूट की ताबड़तोड़ 18 वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक, तीन चाकू और दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। इन्होंने हाल ही में प्राइवेट कंपनी के मैनेजर की पत्नी से भी पर्स लूटा था।
एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे भट्ठा नंबर-5 के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी तीन बदमाशों के एक बाइक पर घूमने की सूचना मिली। चेकिंग में उन्हें रोका गया तो उनके पास से तीन चाकू और चोरी की बाइक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश अरुण उर्फ काके निवासी उदल नगर, सोनू उर्फ छोटे पूत्र जीवन निवासी वाल्मीकि वाली गली और श्लोक निवासी शिब्बनपुरा हैं। उन्होंने हाल ही में लखनऊ से गाजियाबाद आई एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर की पत्नी से पर्स लूटा था। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह बीते दो माह में विभिन्न कालोनियों में मोबाइल, पर्स और चेन लूट की 18 वारदातें कर चुके हैं। वह रात आठ बजे के आसपास वारदात करते थे। इस वक्त महिलाएं अक्सर ड्यूटी से लौटती हैं। उनका पीछा कर वह मौका पाते ही पर्स, मोबाइल या चेन लूट लेते थे।