{"_id":"5a2d92464f1c1b60678c07b7","slug":"181512936006-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मिनट में चोरों ने गोदाम से चुराए इनवर्टर-बैटरी-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 मिनट में चोरों ने गोदाम से चुराए इनवर्टर-बैटरी-Ghaziabad city
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
गोदाम से 10 मिनट में इनवटर्र-बैट्री चोरी
मसूरी। चोरों ने कबाड़ के एक गोदाम से दो बैट्री और इनवर्टर चुरा लिए। बदमाशों ने महज 10 मिनट में इस वारदात को किया। घटना सीसीटीवी में ‘कैद’ हो गई। गोदाम मालिक ने मसूरी थाने में तहरीर दी है।
मसूरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हाजी अलीहसन का कबाड़ का गोदाम है। शनिवार रात वह गोदाम में ही सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे वह उठकर लघुशंका के लिए गए। इस दौरान गोदाम की लाइटें इनवर्टर से जल रही थीं। करीब 10 मिनट बाद ही वह लौट आए। इसी बीच चोरों ने गोदाम में रखा इनवर्टर और दो बैट्री चोरी कर लीं। गोदाम की लाइटें बंद मिलीं। अलीहसन ने मसूरी थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। वह एक दिन पहले लोहे का गेट लेने के बहाने गोदाम पर आए थे और रेकी कर चले गए। रविवार तड़के वारदात को अंजाम दिया।