फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला कांग्रेस नेता ने गैंग बनाकर महिलाओं से की करोड़ों की ठगी

महिला कांग्रेस नेता ने गैंग बनाकर महिलाओं से की करोड़ों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस नेता ने गैंग बनाकर महिलाओं से की करोड़ों की ठगी
कांग्रेस नेत्री ने महिलाओं से की लाखों की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। महिला कांग्रेस कमेटी की नेता पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कुछ महिलाओं ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि कमेटी के नाम पर उनसे ठगी की गई है। वहीं कांग्रेस नेत्री ने आरोपों से इंकार किया है।
मानव अधिकार संरक्षण संस्था की वुमन सेल हेड राधा जौली के नेतृत्व में बुधवार को पीड़ित महिला अनीता खन्ना, मधु सिंह, शालिनी अग्रवाल एसएसपी दफ्तर पहुंचीं और महिला कांग्रेस कमेटी की नेत्री के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि नेत्री ने कमेटी के नाम पर 100 से अधिक महिलाओं को जोड़ रखा है। अधिकांश महिलाएं 1500 रुपये महीना उनके पास जमा करती थीं। प्रत्येक महीने ड्रा होता था। जिस महिला की पर्ची निकलती थी, उसको तभी 15 हजार रुपये दे दिए जाते थे। बाकी महिलाओं को कई-कई महीने तक रुपयों का इंतजार करना पड़ता है। सभी महिलाओं ने 10 महीने पूरे होने के बाद रुपये मांगे। उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया और कहा कि उनके पास किसी का कोई रुपया नहीं है। उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इनके इतने पैसे
रेजिडेंसी राजनगर एक्सटेंशन निवासी अनीता खन्ना ने बताया कि उनके 1.20 लाख रुपये हैं। शालिनी अग्रवाल के 60 हजार रुपये हैं। मधु सिंह के 15 हजार रुपये हैं। इनके अलावा काफी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने दो लाख से अधिक रुपये जमा किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीड़ित महिलाओं की शिकायत मिली है। कमेटी के नाम पर वसूली का मामला बताया जा रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed