{"_id":"5ab397914f1c1ba6768b6fb1","slug":"171521719185-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में घुसी स्कूटी, छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम में घुसी स्कूटी, छात्रा की मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएम में घुसी स्कूटी, छात्रा की मौत
साहिबाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र के रेल विहार के पास डीएसएम में पीछे से स्कूटी चला रही छात्रा टकरा गई। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है।
अहिंसा खंड स्थित आशियाना ग्रीन सोसायटी में उमंग मारवाह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पुत्री रक्षिता (20) स्नातक की छात्रा थी। वह मंगलवार दोपहर स्कूटी से घर जा रही थी। रेल विहार सोसायटी के पास एक डीसीएम में पीछे से रक्षिता की स्कूटी जा घुसी। हादसे में रक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शाम चार बजे मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीतिखंड चौकी प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।