फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अमरपाल शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

अमरपाल शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमरपाल शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पूर्व विधायक पर भाजपा नेता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

खोड़ा की इंदिरा विहार कालोनी में भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या के आरोप में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अमरपाल शर्मा व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नेता के भाई योगेश भाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही परिवार की जान को खतरा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
योगेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे वह अपनी भाभी रानी भाटी के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। कार से थोड़ा आगे भाई गजेंद्र भाटी बाइक पर बलवीर के साथ जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए खड़े बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाई की हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा उनके भाई पर नगर पालिका चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन भाई दबाव में नहीं आ रहे थे। इसी के चलते हत्या करा दी गई। पुलिस ने अमरपाल और दो अज्ञात हमलावरों पर हत्या, हत्या की कोशिश और साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ खोड़ा ने बताया कि हमले में घायल बलबीर ही हालत में सुधार है, उससे पूछताछ की जाएगी। राजनीतिक रंजिश के साथ ही कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पूर्व में मिली किसी धमकी और उससे संबंधित ऑडियो-वीडियो को भी तलाशा जा रहा है। हमले से ठीक पहले गजेंद्र भाटी के कार से उतरकर बलबीर के पीछे बाइक पर बैठने को लेकर जांच जारी है। अमरपाल के खिलाफ फिलहाल सुबूत नहीं मिले हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


24 घंटे बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम, बारिश में धुले सुबूत
वारदात के 24 घंटे बाद रविवार की दोपहर फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जबकि शनिवार को हुई बारिश में ही सुबूत धुल गए। टीम को मौके से कुछ नहीं मिला। घटनास्थल पर डेमो कर गजेंद्र भाटी पर गोली चलाए जाने की दूरी और हथियार जानने की कोशिश की गई। 30 बोर की पिस्टल से हमला किया जाना सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने की थी रेकी, खोड़ा में तनाव
योगेश का कहना है कि फायरिंग कर भागे हमलावरों को उन्होंने दो दिन पहले घर के बाहर घूमते देखा था। दोनों बदमाशों को वह पहचानते नहीं है, मगर उन्हें सामने लाया जाए तो वह पहचान लेंगे। उधर, रविवार को भी खोड़ा में तनाव रहा। इंदिरा विहार कालोनी में पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। कालोनी की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

सांसद की पत्नी भारती सिंह सांत्वना देने पहुंचीं
रविवार को गजेंद्र भाटी के घर पर राजनीतिक लोगों का आना जाना लगा रहा है। गाजियाबाद सांसद वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह भी परिवार से मिलने पहुंची और सांत्वना दी।

उच्च जांच एजेंसियों से मदद लेने की चर्चा
रविवार को चर्चा रही कि उच्च जांच एजेंसियों से मामले में मदद ली जा सकती है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आने पर फुटेज को सीबीआई लैब से डेवलप कराने की चर्चा भी रही। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। साथ ही डासन जेल में बंद पेशेवर हत्यारों से भी पूछताछ की जा रही है। यह भी सामने आ रहा है कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग गजेंद्र भाटी के संपर्क में थे।


भाजपा ने साजिश के तहत दर्ज कराई रिपोर्ट : अमरपाल शर्मा
साहिबाबाद। गजेंद्र भाटी की हत्या में खुद पर रिपोर्ट दर्ज होने पर पूर्व विधायक और कांग्रेेस नेता अमरपाल शर्मा ने इसे भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया है। उनका आरोप है कि साजिश के तहत भाजपा उनका राजनीतिक करियर बरबाद करना चाहती है। विपक्ष को रास्ते से हटाने के लिए उनका नाम हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है। रविवार को प्रेसवार्ता कर अमरपाल शर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर वारदात के दौरान वह बकरीद के मौके पर खोड़ा में ही जनता के बीच मौजूद थे। लोगों से मिलने के बाद वह इंदिरापुरम स्थित कार्यालय पर गए थे। गजेंद्र भाटी के साथ उनका कोई विवाद नहीं था। पुलिस और प्रशासन की जांच पर पूरा विश्वास है। वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मिल कर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed