फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सपा नेता को मारी गोली-Cordination

सपा नेता को मारी गोली-Cordination

Sat, 26 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता को मारी गोली-Cordination
गोविंदपुरम में सपा नेता को मारी गोली
विज्ञापन

गोविंदपुरम में बाइक सवार दो युवकों ने शुक्रवार को घर के बाहर खड़े सपा नेता को सरेशाम गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश पिस्टल लहराते भाग गए। परिजनों ने सपा नेता को कविनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गोविंदपुरम आई ब्लॉक में सपा नेता गौरव गोयल परिवार के साथ रहते हैं। वह रियल एस्टेट के बिजनेस के साथ गोविंदपुरम में ही कपड़े का शोरूम भी चलाते हैं। गौरव शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खड़े पड़ोस के दुकानदार राजीव से बात कर रहे थे। तभी काली बाइक पर सवार दो युवक आए और बाइक उनके सामने रोक दी। वह कुछ समझते इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकालकर गौरव को दो गोली मारी। बदमाश बाइक लहराते हुए मधुबन बापूधाम कालोनी की ओर भाग गए। गोली चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। भाई नितिन गोयल ने आसपास के दुकानदारों की मदद से गौरव को कविनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि गौरव के पेट और जांघ में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पीछे बैठे व्यक्ति को वह पहचान लेंगे। उन्होंने किसी भी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन


पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे से पकड़े जाएंगे बदमाश
एसएचओ ने बताया कि गौरव के पड़ोस वाले घर की बालकनी पर एक सीसीटीवी लगा है। उसकी फुटेज में बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं। हालांकि अभी फुटेज को पूरी तरह खंगाला जा रहा है, जिससे पता चल सके कि बाइक पर दिख रहे संदिग्ध वही हैं या नहीं। उधर, घटना के बाद कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली, नीचे होती तो बदमाशों को पकड़ लेती
बेटे को गोली लगने से गुस्साईं गौरव की मां शीला देवी ने बताया कि शाम के समय वह बेटे के साथ कपड़ा शोरूम पर ही रहती थीं। पिता की तबियत खराब होने केचलते वह ऊपर थीं। अगर वह नीचे होतीं तो बदमाशों को दबोच लेतीं। उधर, गौरव की पत्नी रेशू, बेटी भूमि(8) और बेटा वंश(5) उन्हें गोली लगने से अस्पताल में परेशान दिखे। रेशू का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई नितिन ने कहा कि वारदात के पीछे जो भी है, वह बचेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed