फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किशोर की हत्या, पार्क में मिला शव

किशोर की हत्या, पार्क में मिला शव

Sat, 14 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या, पार्क में मिला शव
किशोर की हत्या, पार्क में मिला शव
विज्ञापन


साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो सी ब्लॉक स्थित डबल टंकी पार्क में शुक्रवार सुबह एक किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर की चेहरे, गले और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। उसके गले में कपड़े की रस्सी थी। किशोर की पहचान हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शालीमार गार्डन स्थित डबल पानी टंकी पार्क में सुबह बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चे को टंकी के पास किशोर का शव दिखाई दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। किशोर के गर्दन में कपड़ा लिपटा हुआ था। उसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने धारदार और वजनदार चीज से उसके मुंह, गले और सिर पर कई वार किए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके कुछ देर बाद एक महिला पुलिस चौकी पहुंची और उसने बताया कि उसका बेटा रोहित सिंह (16) रात से गायब है। पुलिस ने पार्क में मिले शव की फोटो दिखाई तो महिला ने उसे पहचान लिया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। शव के पास से बीयर की खाली बोतल मिली है। रोहित की गर्दन में एक कपड़ा फंसा हुआ था। जिससे लग रहा है कि किसी ने कपड़े से गला दबाने की कोशिश की। साथ ही मुंह और शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी हैं।
विज्ञापन


परिवार के साथ गणेश पुरी में रहता था रोहित
गणेशपुरी में परिवार के साथ रोहित सिंह रहता था। वह बॉर्डर एरिया में एक कंपनी में का काम करता था। रोहित चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का बेटा था। रोहित के पिता राकेश सिंह ने बताया कि रोहित बृहस्पतिवार रात आठ बजे ऑफिस से लौटा और अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया। वह एक दो घंटे में वापस आने की बात कहकर घर से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल आया स्विच ऑफ
रोहित जब 12 बजे तक घर नहीं आया तो पिता ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। उन्होंने आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उन्हें लगा कि वह दोस्त के यहां चला गया होगा सुबह आ जा जाएगा। सुबह भी वह नहीं लौटा तो मां पूनम ने उसे फिर कॉल की लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ ही आ रहा था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि मोबाइल रात 11 बजे बंद हुआ था। उसकी लास्ट लोकेशन शालीमार गार्डन है।

सोशल मीडिया पर चली खबर तो चौकी पहुंची मां
रोहित की मां पूनम आस पड़ोस में अपने बेटे को ढूंढ रही थी। पड़ोसियों से भी उसके बारे में जानकारी ले रही थी, लेकिन किसी ने भी रोहित को नहीं देखा। इसी बीच सोशल मीडिया पर पार्क में मिले किशोर के शव की सूचना पर किसी पड़ोसी ने उन्हें दी। इसके बाद वह सीधे पुलिस चौकी पहुंची और शव की शिनाख्त अपने बेटे रोहित के रूप में की।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज को देखा है। एक फुटेज में रोहित अपने तीन से चार युवकों के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर युवकों की पहचान कर रही है। सीओ राकेश मिश्रा नेे बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed