{"_id":"597b95224f1c1bf0768b4658","slug":"161501271330-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदीनगर लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार-Cordination
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी नेता के भाई ने डेयरी संचालक से लूटे थे 7 लाख
मोदीनगर के मोहल्ला आदर्श नगर में डेयरी संचालक और उसके भतीजे से हुई सात लाख रुपये की लूट कांग्रेस के जिला महासचिव सुनील शर्मा के भाई बीर सैन ने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी।
शुक्रवार को पुलिस ने बीर सैन समेत तीन बदमाशों को तिबड़ा रोड पुलिया पर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उनके पास से लूटे गए पांच लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक और एक कार बरामद की गई है। बचे हुए दो लाख रुपये लेकर उनका एक साथी फरार है।
गोल गेट आदर्श नगर निवासी डेयरी संचालक पंकज गोयल और उनके भतीजे शुभम से पिछले सोमवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सात लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के समय वह रुपये जमा कराने बैंक शाखा जा रहे थे।
विज्ञापन
एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि तिबड़ा रोड पुलिया के पास से तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। तीनों के पास से दो बाइक, एक कार और लूटे गए पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं।
तीनों बदमाशों की पहचान बीर सैन शर्मा निवासी खंजरपुर, किशोर उर्फ किशोरी निवासी ब्रह्मपुरी मोदीनगर और मुकेश निवासी बंथला लोनी के रूप में हुई है। उनका एक साथी बबलू निवासी मोदीनगर दो लाख रुपये लेकर फरार है।
पुलिस के अनुसार वारदात से पहले करीब दो माह तक आरोपियों ने डेयरी संचालक की रेकी की थी। यही कारण है कि बदमाशों ने सिर्फ उसी बैग को निशाना बनाया, जिसमें दो हजार और 500 रुपये के नोट थे। 77 हजार रुपये से भरा दूसरा बैग उन्होंने नहीं लूटा।
एसएसपी ने बताया कि बीर सैन शर्मा घटना का मास्टर माइंड है और वह कांग्रेस के जिला महासचिव सुनील शर्मा का भाई है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों लूट के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। तीनों कुछ समय पहले ही डासना जेल से छूटकर आए हैं। मुकेश पर तो दिल्ली-गाजियाबाद में लूट और हत्या के प्रयास समेत कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।
उधर, बीर सैन के भाई और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उनके भाई को बुधवार शाम पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उनके घर से करीब ढाई लाख रुपये जबरन ले गई थी। यह रुपये एक ट्रैक्टर और भैंसा बेचने से मिले थे। इसके खिलाफ उन्होंने आईजी मेरठ से शिकायत की है।