फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बदायूं के लिए भी-bulandshahr

बदायूं के लिए भी-bulandshahr

Sun, 25 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बदायूं के लिए भी-bulandshahr
बदायूं से जुड़े हो सकते हैं पीएनबी चोरी के तार
विज्ञापन

मोदीनगर में एनएच-58 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुई चोरी के मामले में पुलिस अब बदायूं में दबिश दे रही है।

पुलिस को शक है कि इस चोरी के तार बदायूं से जुड़े हो सकते हैं, क्योंकि सेंध लगाकर इसी तरह की बड़ी चोरी बदायूं के एक बैंक में हो चुकी है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में पिछले पांच दिनों से बदायूं में रुकी है।

सूत्रों ने बताया कि जब पुलिस को मोदीनगर चोरी में कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा तो अब वह बैंक चोरी करने वाले पुराने बदमाशों को अन्य जिलों में ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि करीब एक साल पहले बदायूं में भी बदमाशों ने दीवार काटकर बैंक में चोरी की थी। पुलिस अब उसी गैंग के बदमाशों की तलाश में बदायूं में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो मोदीनगर में हुई चोरी में कोई चोर बदायूं का भी हो सकता है। उधर, 15 दिन बाद भी मोदीनगर पुलिस को बैंक चोरी में कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस लगातार बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


ज्ञात हो कि पीएनबी की कपड़ा मिल शाखा में चोरों ने 10 जून की रात को टायर फैक्ट्री की ओर से दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की चोरी को अंजाम दिया था। एक चोर का फुटेज बैंक में लगे सीसीटीवी में आया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस उस चोर को ट्रेस नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed