फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इस्टर्न पेरिफेरल पर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार

इस्टर्न पेरिफेरल पर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
इस्टर्न पेरिफेरल पर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
ईस्टर्न पेरिफेरल के टोलकर्मियों से रंगदारी मांगने वाले 3 दबोचे
विज्ञापन

गाजियाबाद। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल पर कर्मचारियों से रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी दिल्ली पुलिस का सिपाही है। 29 जून को दुहाई में आरोपियों ने घर में घुसकर से फायरिंग की थी। पिस्टल, तमंचा और एक कार बरामद हुई है।
सीओ सदर प्रभार कुमार ने बताया कि 29 जून को गिरोह के सदस्यों ने दुहाई गांव में ललित शर्मा के घर पर अवैध हथियारों से फायरिंग की थी। इसके बाद आरोपी कार से टोल प्लाजा पहुंचे और यहां कर्मचारियों से मारपीट की थी। उनसे 10 हजार रुपये मांगे। प्रत्येक माह 20 हजार रुपये देने के लिए कहा। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने नाम राहुल निवासी ग्राम दुहाई मुरादनगर, निशांत उर्फ निशू निवासी ग्राम पट्टी फरीदनगर भोजपुर, रिंकू उर्फ राहुल निवासी ग्राम भदौली थाना भोजपुर बताया। सीओ सदर ने बताया कि 29 जून की शाम को ललित का छोटा हाथी बैक करते हुए सचिन की गाड़ी से टकरा गया था। सचिन ने साथियों केसाथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में है रिंकू
सीओ ने बताया कि दुहाई निवासी राहुल बड़ा बदमाश है। उस पर जिले के कई थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह घटना का मास्टर माइंड भी है। राहुल का जीजा रिंकू उर्फ राहुल दिल्ली पुलिस में सिपाही है। लूट और रंगदारी मांगने की घटना में इसने जीजा को भी शामिल किया। वे कई लोगों से रंगदारी मांग चुके हैं। निशांत पर तीन और रिंकू पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल कॉलेज के समय से था ‘डॉन’
राहुल ने दुहाई के एक कॉलेज से बीबीए किया है। वह कालेज में भी डॉन था। उसे लोग राहुल हव्वा के नाम से जानते थे। बताया कि कालेज में पढ़ाई के दौरान भी वह पिस्टल साथ लेकर आता था। उसे बदमाश बनने का पहले से ही शौक था। वह कालेज में आए दिन मारपीट करता था। छात्र-छात्राओं के अलावा कॉलेज स्टाफ भी उसकेपागलपन से घबराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed