फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नाले में गिरने से बच्चे की मौत

नाले में गिरने से बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
नाले में गिरने से बच्चे की मौत
नाले में गिरने से बच्चे की मौत
विज्ञापन


मसूरी। डासना में गंदगी से अटे नाले में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सोमवार को दोपहर उस्मान कॉलोनी के कई बच्चे खेल रहे थे। इन बच्चों के साथ ढाई वर्ष जीशान पुत्र दीन मोहम्मद भी खेल रहा था। मासूम जीशान खेलते खेलते कुरैशी कब्रिस्तान के पास बने खुले नाले में गिर गया। उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। शाम होते होते जीशान के परिजनों ने उसको काफी तलाश किया। वह कहीं नहीं मिला। बाद में परिजनों ने जीशान के साथ खेल रहे दूसरे बच्चों से पूछताछ की तो पता चला कि वह तो शायद नाले में गिर गया था। परिजनों ने खेलने वाले स्थान के पास नाले में तलाशना शुरू कर दिया। जीशान अचेत अवस्था में था। परिजन उसे निजी अस्पताल में चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नाले की सफाई नहीं होती है। न ही नालों पर जाल बिछाए गए हैं, जिससे बच्चों के साथ किसी तरह की घटना न हो। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान मे नहीं आया है।

- बच्चे पहले बता देते तो बच जाती जान
लोगों का कहना है कि बच्चों ने खेलने के दौरान ध्यान नहीं दिया। जैसे ही जीशान नाले में गिरा था, वैसे ही बता दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। परिवार के लोगों को काफी समय तक दिखाई न देने पर उसकी तलाश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed