फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रॉपर्टी डीलर के घर से 10 लाख की चोरी

प्रॉपर्टी डीलर के घर से 10 लाख की चोरी

Sat, 29 Jun 2019 01:32 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के घर से 10 लाख की चोरी
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन की ओरा चमेरा सोसायटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकर ने 10 लाख रुपये की चोरी कर ली। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी का पिता भी डीलर के यहां गार्ड की नौकरी करता है। पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


राहुल त्यागी राजनगर एक्सटेंशन की ओरा चमेरा सोसायटी में रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। थाने में तहरीर देकर बताया कि मुरादनगर निवासी एक युवक उनके यहां काम करता है। बृहस्पतिवार को उनके घर किसी जमीन का 10 लाख रुपये आया हुआ था। रुपया उनके घर रखा हुआ था। बताया कि वह घर से जिम करने के लिए निकल आए। इसी दौरान आरोपी युवक शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे उनके यहां से 10 लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बताया कि घर के बाहर खड़ी बाइक भी ले गया। जिम से लौटने के बाद आया तो बैग गायब था। उन्होंने आरोपी युवक को फोन मिलाया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। करीब 12:30 बजे के बाद उसने फोन बंद कर दिया। तभी से उसका फोन बंद जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक का पिता उनके यहां गार्ड की नौकरी करता है। पिता से भी आरोपी के बारे में जानकारी की, लेकिन वह भी उक्त युवक के बारे में कुछ नहीं बता पाया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से कर रहा था काम
राहुल त्यागी ने बताया कि आरोपी युवक उनके यहां दो साल से काम कर रहा था। उसको छोटे भाई की तरह रखा। वह घर की सभी काम करता था। उस पर कभी शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed