फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार से लूटी चेन

बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार से लूटी चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार से लूटी चेन
बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार से लूटी चेन
विज्ञापन


साहिबाबाद। बाइक सवार बदमाशों ने खोड़ा में बुधवार को रोडरेज के बाद एक पत्रकार से तमंचे के बल पर चेन व पर्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश उनके साथ मारपीट की और मौके फरार हो गए। पीड़ित ने खोड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है।

खोड़ा स्थित प्रकाश नगर कॉलोनी में हमवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली की एक मीडिया हाउस में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैब से ऑफिस जाने के लिए एनएच-9 के किनारे कैब से पहुंचे थे। कार से उतरने के लिए उन्होंने कार का गेट खोला तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक कार से छू गई। तभी बाइक सवार बदमाश पत्रकार के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और उनपर तमंचा तान दिया। इस दौरान एक बदमाश पीड़ित से चेन व पर्स लूट मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत ख़ोडा थाने में की। खोड़ा थाना एसएचओ सतेंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत दी है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed