फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   terror of theft makes flat owners angry poster pasted for sale

गाजियाबादः चोरों के आतंक से फ्लैट छोड़ने को मजबूर हुए मालिक, बेचने के लिए लगाए बैनर-पोस्टर

Mon, 24 Jun 2019 06:58 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
terror of theft makes flat owners angry poster pasted for sale
चोरी का डर - फोटो : अमर उजाला

हर व्यक्ति सुरक्षा की दृष्टि से सोसायटी में फ्लैट लेता है, जिससे उन्हें सुरक्षा मुहैया उपलब्ध हो सके। अब 50 गार्ड वाली सोसायटी में 15 दिन के अंदर एक के बाद एक चोरी होने पर फ्लैट ऑनर्स ने मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


रविवार को सोसायटी के लोगों ने प्रदर्शन कर फ्लैट बेचने के लिए बैनर पोस्टर लगा दिए हैं। सुरक्षा न दे पाने को लेकर लोगों ने पुलिस और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कविनगर थाना क्षेत्र की पंचशील प्राइम रोज सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाया है कि सोसायटी के सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। सोसायटी में करीब 1700 फ्लैट हैं और इसमें करीब 8500 से अधिक लोग निवास कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से करीब 50 से अधिक गार्ड भी तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी निवासी रवि रंजन ने बताया कि 15 दिन के अंदर सोसायटी में तीन फ्लैट के अंदर चोरी हो गई हैं। आज के समय में पति पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। वह इसलिए फ्लैट लेते हैं कि वहां सुरक्षित रहते हैं। अगर फ्लैट बंद करके चले जाते हैं तो गार्ड सुरक्षा में तैनात रहते हैं। अब लोग इतने रुपये खर्च करने के बाद भी फ्लैट में सुरक्षित नहीं है। बताया कि लोगों ने अपने फ्लैट की बिक्री के लिए बैनर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।

सोसायटी के लोगों ने कहा कि जिले की पुलिस और बिल्डर द्वारा की जा रही फ्लैट की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है। कहा कि अब वह सभी लोग फ्लैट बेचकर दूसरे स्थानों पर जाएंगे। लोगों ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर उन पर लिखा है खराब मेंटेनेंस सिक्योरिटी और यहां की समस्याओं को देखते हुए ‘फ्लैट फोर रिसेल’।

उन्होंने कहा कि सोसायटी का प्रत्येक फ्लैट ऑनर डरा हुआ है। जो लोग किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे हैं, उन्होंने भी फ्लैट खाली करने शुरू कर दिए हैं। सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था एक दम चरमराई हुई है। सोसायटी निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्डों की लापरवाही की कारण घटनाएं बढ़ रही हैं।



पुलिस लूट चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए काम कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती है। लगातार आरोपियों को पकड़ा भी जा रहा है। चोरी की घटनाओं को जल्द खोला जाएगा।
उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed