Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोता रहा अधिवक्ता का परिवार, नकदी लैपटॉप ले गए चोर

सोता रहा अधिवक्ता का परिवार, नकदी लैपटॉप ले गए चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
सोता रहा अधिवक्ता का परिवार, नकदी लैपटॉप ले गए चोर
फिजियोथैरेपी क्लीनिक और अधिवक्ता के घर हुई चोरी
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के सेवानगर में अधिवक्ता का परिवार शनिवार सुबह सोता रहा और चोर लैपटॉप व नकदी ले गए। इसी दिन पटेल नगर में फिजियोथैरेपी क्लीनिक का ताला तोड़कर चोरों ने माल साफ कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

सेवानगर निवासी विपिन वर्मा अधिवक्ता है। उन्होंने बताया कि वह सेवानगर में अपने भाई विश्वजीत वर्मा और पिता के साथ रहते हैं। मकान के पहले और दूसरे तल पर पूरा परिवार रहता है। भूतल पर फिजियोथैरेपी क्लीनिक है। शनिवार सुबह उठे तो कुछ सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। शर्ट सीढ़ियों पर पड़ी थी। शर्ट से 15 हजार रुपये गायब थे। अंदर गए तो लैपटॉप भी गायब था। उन्होंने बताया कि रात में उनका भतीजा गली के बाहर दरवाजा खोलकर गाय को पानी देने गया था। इसी दौरान कोई चोर अंदर घुस गया होगा। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पटेल नगर द्वितीय निवासी कविता फिजियोथैरेपी क्लीनिक चलाती हैं। रविवार सुबह दुकान मालिक ने सूचना दी कि उनके क्लीनिक का शटर टूटा है। जाकर देखा तो वहां से चार बैट्री और एलईडी गायब थी। उन्होंने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed