Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रेमी से बात कर रही पत्नी को थाने के सामने पीटा

प्रेमी से बात कर रही पत्नी को थाने के सामने पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी से बात कर रही पत्नी को थाने के सामने पीटा
प्रेमी से बात कर रही पत्नी को थाने के सामने पीटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। ठेले पर चाचा को खाना देकर लौट रहे युवक ने पत्नी को प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया। उसने समझाने का प्रयास किया तो पत्नी ने जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोपी पति ने सिहानीगेट थाने के सामने ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने पकड़कर आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।


मूलरूप से बदायूं का रहने वाला युवक सिहानीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। वह अपने चाचा के साथ छोले का ठेला लगाता है। तीन साल पहले गाजियाबाद के एक मोहल्ला निवासी युवती से उसकी शादी हो गई। उसके एक बच्चा भी है। शनिवार शाम सिहानीगेट थाने के सामने एक युवक महिला को पीट रहा था। पुलिस ने महिला को पीटते देखा तो आरोपी को पकड़ लिया। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। युवक ने आरोप लगाया कि वह काम करने चला जाता है तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी से बात करती है। उसे पहले भी कई बार समझाया गया है, लेकिन वह नहीं मानती। बताया कि शनिवार की दोपहर वह ठेले पर अपने चाचा को खाना देने गया था। पत्नी से समझा की वह लेट आएगा। उसने अपने प्रेमी से बात शुरू कर दी। वह 20 मिनट के अंदर वापस लौट आया। उसने देखा तो उसकी पत्नी बात कर रही थी। विरोध करने पर वह थाने की तरफ भागने लगी। थाने के पास आकर उसने गाली दीं। थाने के सामने ही महिला को बुरी तरह पीटा। उसके चेहरे पर खून निकल आया। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed