फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बहादुरी: बदमाशों से भिड़कर महिला ने चेन लुटने से बचाई

बहादुरी: बदमाशों से भिड़कर महिला ने चेन लुटने से बचाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बहादुरी: बदमाशों से भिड़कर महिला ने चेन लुटने से बचाई
बदमाशों से भिड़ महिला ने लुटने से बचाई चेन
विज्ञापन

साहिबाबाद। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस के सामने ही वारदातें कर रहे हैं। शनिवार सुबह वसुंधरा सेक्टर एक में सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन झपट ली। महिला हौसला दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई और एक बदमाश को धक्का दे दिया तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बदमाश के हाथ से चेन गिर गई। हालांकि बदमाश भाग गए। पीड़िता का कहना है कि कुछ दूरी पर ही पुलिस की लैपर्ड खड़ी थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
वसुंधरा सेक्टर-1 में राजकुमारी परिवार के साथ रहती हैं। वह हाउस वाइफ हैं। उनके पति धीरेंद्र सिंह मीडिया हाउस में काम करते हैं। राजकुमारी ने बताया कि वह शनिवार सुबह 6:45 बजे सैर पर निकली थीं। वह घर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उन्होंने बदमाश को धक्का दे दिया तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और चेन जमीन पर गिर गई। पूरा मामला होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच पाते, इससे पहले बदमाश फरार हो गए। महिला की चेन लुटने से बच गई। इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


100 मीटर दूर खड़ी थी पुलिस
पीड़िता ने बताया कि घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही पुलिस लैपर्ड खड़ी हुई थी। लैपर्ड पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बाद में महिला से सिर्फ बदमाशों की दिशा की ही जानकारी ली और वहां से चले गए। वह जब चिल्लाई थी पुलिस कर्मी तभी हरकत में आ जाते तो उन्हें पकड़ लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed