फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला की बहादुरी के चलते लूट की वारदात नाकाम

महिला की बहादुरी के चलते लूट की वारदात नाकाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
महिला की बहादुरी के चलते लूट की वारदात नाकाम
पत्नी की बहादुरी से लुटनेे से बचा डॉक्टर का घर
विज्ञापन

लोनी। एसएलएफ वेदविहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम डॉक्टर के घर में मरीज बनकर घुसे दो बदमाशों ने उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर ले लिया। हालांकि महिला की समझदारी से घर लुटने से बच गया। चाबी लेने के बहाने महिला दूसरे कमरे में गई और दूसरे गेट से बाहर निकलकर शोर मचा दिया। इससे लुटेरों हौसले पस्त हो गए और वे सिर्फ चेन लेकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की हैं।
वेद विहार कालोनी में डा. राजीव रंजन पत्नी अर्चना और चार वर्षीय बेटे सार्थक के साथ रहते हैं। उनका गाजियाबाद रोड पर आरोग्य हास्पिटल के नाम से अस्पताल हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हास्पिटल चले गए थे। घर में एक छोटा सा क्लीनिक है। शाम के समय दो व्यक्तियों ने घर की बेल बजाई। गेट बंद था। अर्चना दरवाजे पर आई। दोनों ने पहले तो डॉक्टर के बारे में पूछा तो अर्चना ने नहीं होने की बात कही। दोनों इलाज कराने की बात कह कर दरवाजा खोलने की बात कर रहे थे। अर्चना ने मना कर दिया। एक व्यक्ति पैर में पट्टी बंधी थी। वह दर्द होने का बहाना बनाकर दवा लेने की बात करने लगे। दोनों ने अर्चना को बातों में बहका लिया। महिला इलाज के लिए तैयार हुई और गेट खोल दिया। दरवाजा खोलते ही, एक बदमाश ने महिला पर तमंचा तान दिया और दूसरे बदमाश ने गेट बंद कर लिया। इसके बाद बदमाश ने महिला के गले में पड़ी चेन छीन ली। बदमाशों ने घर की अलमारी की चाबी मांगी। अर्चना चाबी लेने के बहाने एक कमरे में गई, वहां से दूसरे गेट के बाहर जाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होते देखकर बदमाश बाइक लेकर भाग गए। पीड़िता ने पति को फोन कर बुलाया और आपबीती सुनाई। एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


पति ने गेट खोलने को किया था मना
राजीव ने बताया कि जब दोनों बदमाश गेट पर आए थे तो अर्चना ने गेट खोलने से पहले उन्हें ने फोन किया था। अर्चना से गेट नहीं खोलने की बात कही थी, लेकिन पत्नी दोनों की बातों में आ गई। वारदात के दौरान बेटा अंदर कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
राजीव के मकान में दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन दोनों खराब है। वारदात को अंजाम के बाद बदमाश भाग गए। हालांकि बदमाश पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed