{"_id":"5d0e8d858ebc3e0a3936f0d2","slug":"1561234804750-shahibabad-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पहने बदमाश ने दुकानदार से लूटे 50 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी पहने बदमाश ने दुकानदार से लूटे 50 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी से बताना मत वर्दी में था बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। दिल्ली-वजीराबाद रोड पर हिंडन एयरपोर्ट रोड के सामने बाइक सवार बदमाश ने दुकानदार से 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश पुलिस की वर्दी में पहुंचा और खुद को तुलसी निकेतन पुलिस चौकी में तैनात बताया। आरोपी ने दुकानदार से रुपये व बाइक की चाबी छीनी और चौकी आकर ले जाने की बात कहकर चला गया। चौकी पर पहुंचे पीड़ित को वहां पर वर्दीधारी बदमाश नहीं मिला। शिकायत लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि चौकी पर पुलिसकर्मियों ने पीड़ित से कहा कि किसी से बताना मत की बदमाश पुलिस की वर्दी में था। इससे पुलिस की बदनामी होगी।
साहिबाबाद के पसौंडा में रिजवान परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शालीमार गार्डन स्थित विक्रम एंक्लेव में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रक से बिल्डिंग मैटेरियल मंगवाया था। देर रात करीब 11 बजे वह ट्रक से माल उतरवा रहे थे। वह पेमेंट के लिए दुकान से 50 हजार रुपये लेकर जा रहे थे। दुकान से 100 मीटर दूर दिल्ली-वजीराबाद रोड पर ग्रीन बेल्ट में रुककर लघुशंका करने लगे, तभी बाइक पर पुलिस की वर्दी में एक युवक उनके पास आया।
वर्दीधारी ने रिजवान को डांटते हुए रात में वहां खड़े होने की वजह पूछी। इसके बाद उन्हें तलाशी लेने के लिए बुलाया। रिजवान की तलाशी में मोबाइल और 50 हजार रुपये निकाले। आरोप है कि वर्दीधारी ने 50 हजार रुपये छीन लिए और बाइक की चाबी भी निकाल ली। रिजवान ने कॉल कर भाई को बुला लिया। इसके बाद भी वर्दीधारी के तेवर कम नहीं हुए। इसके बाद तुलसी निकेतन चौकी पर आकर रुपये लेने की बात कहकर तेजी से चला गया। पीड़ित ने कंट्रोल रूम मेें सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रिजवान को तुलसी निकेतन चौकी पर ले गई। वहां पर वर्दीधारी नहीं मिला।
विज्ञापन
लिखित में शिकायत दी, नहीं दर्ज की रिपोर्ट
रिजवान ने बताया कि उन्होंने तुलसी निकेतन पुलिस चौकी में लिखित में शिकायत दी। उनकी शिकायत को दो दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस सबंध में शनिवार सुबह एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह से जानकारी की गई तो उन्हें मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
कोट
मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच कराई जा रही है कि पुलिसकर्मियों ने घटना को छिपाने को क्यों कहा। जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसपी सिटी