{"_id":"5d0e8b608ebc3e28f51f6949","slug":"156123425519-ghaziabad-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर दो युवकों से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर दो युवकों से ठगी
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर दो युवकों से ठगी
गाजियाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर लगातार ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बाइक और कार के नाम पर शातिरों ने दो युवकों को ठग लिया। ठगी होने के बाद पीड़ित ने फोन मिलाया तो आरोपियों ने अभद्रता और गालीगलौज की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के नंबर ट्रेस करना शुरू कर दिया है।
कविनगर थाना क्षेत्र के पांडवनगर निवासी रवि कुमार सिंह निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने अपनी कार आनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर बिक्त्रस्ी के लिए डाली थी। 17 जून को एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह कार खरीदना चाहता है। उसने पहले रवि को 10 हजार रुपये एडवांस देने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह गूगल-पे के माध्यम से रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे। आरोपी ने गूगल-पे एप पीड़ित से डाउनलोड करा लिया। आरोपी के कहने पर उसने अपना यस बैंक का खाता गूगल पे से लिंक कर लिया। आरोपी ने रवि का बैंक बैलेंस भी पूछ लिया। आरोप ने कहा कि रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद उनके खाते में 10 हजार रुपये आ जाएंगे, लेकिन ऐसा करते ही उनके खाते से 10 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने रुपये निकलने की जानकारी पर फोन किया तो आरोपी ने कॉल उठाते ही गालीगलौज शुरू कर दी। उधर, संजयनगर निवासी दिनेश शर्मा ने पुरानी बाइक आनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर पर डाली थी। 17 जून को ही फोन कर एक व्यक्ति ने बाइक खरीदने को कहा। उसने भी एडवांस रुपये भेजने के लिए लिंक अपलोड कराया। उसके बाद मोबाइल हैक कर लिया और दो बार में खाते से आठ हजार रुपये निकाल लिए। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के फोन ट्रेस किए जा रहे हैं।