फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रुपये मांगे तो भेज दी बेटी की अश्लील फोटो

रुपये मांगे तो भेज दी बेटी की अश्लील फोटो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
रुपये मांगे तो भेज दी बेटी की अश्लील फोटो
उधार रुपये वापस मांगे तो भेज दी बेटी की अश्लील फोटो
विज्ञापन


गाजियाबाद। एक ज्वेलर को उसके दोस्त ने ऐसा दगा दिया कि रात की नींद उड़ गई है। उधार की रकम वापस मांगने पर ज्वेलर को उसकी बेटी के अश्लील फोटो भेज दिए। पीड़ित ने विजयनगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस कृत्य में आरोपी का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी ज्वेलर्स ने बताया कि उनका काफी पुराना दोस्त एक वर्ष पहले उन्हें मिला। बताया कि बचपन से दोनों एक दूसरे को जानते थे, लेकिन बीच में मिलना जुलना बंद हो गया था। उन्हें आपस में यह भी नहीं पता था कि वह कहां रहते हैं। इसके बाद घर आना-जाना शुरू हो गया। दोस्त लोन का काम करता है। ज्वेलर्स ने 45 हजार रुपये उधार दे दिए। घर आने-जाने के दौरान दोस्त का कक्षा 10वीं में पढ़ने वाला बेटा और ज्वेलर्स की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल बेटी के बीच दोस्ती हो गई। दोनों फोन पर बात करने लगे और इसी दौरान किशोर ने किशोरी से उसकी कुछ फोटो अपने मोबाइल पर मंगा ली। बताया कि किशोरी को कुछ दिन तक किशोर ब्लैकमेल करता रहा। उसके बाद आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को किशोरी को फोटो दिखा दी। पीड़ित ज्वेलर्स ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने अपने दोस्त से रुपये वापस मांगे तो उसने बेटी के अश्लील फोटो उन्हें व्हाट्सएप कर दिए। धमकी देने लगा कि अगर अब रुपयों की मांग की तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। इसके बाद एक वीडियो भी भेज दी। पीड़ित ज्वेलर ने थाने में तहरीर देकर आरोपी दोस्त व उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने शिकायत की है। लिखित में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed