{"_id":"5cfd5d8bbdec22073561d8cf","slug":"15601084201244-ghaziabad-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना टीवी खरीदने के बहाने युवक ने ठगे 44 सौ रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुराना टीवी खरीदने के बहाने युवक ने ठगे 44 सौ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना टीवी खरीदने के बहाने युवक ने ठगे 4400 रुपये
गाजियाबाद। ऑनलाइन पोर्टल पर पुराना टीवी खरीदने के बहाने एक व्यक्ति ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी रेजिडेंट से 4400 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपना पुराना एलसीडी टीवी बेचने की ऑनलाइन डील की थी। आरोपी ने उनके खाते से 4400 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले कारोबारी कपिल शर्मा ने बताया कि पुराना टीवी बेचने के लिए उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर फोटो अपलोड की थी। शनिवार को एक व्यक्ति ने उनके नंबर पर कॉल की। उसने अपना नाम विकास पटेल और पुरानी दिल्ली का रहने वाला बताया। कपिल ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति से उनकी 4500 रुपये में टीवी बेचने की डील हो गई थी। आरोपी ने कपिल से मोबाइल नंबर मांगा और मोबाइल एप के जरिए रुपये भेजने को कहा।
शनिवार शाम युवक का फोन कपिल की पत्नी के पास आया और उसने फोन पर एक लिंक भेजा। उसने कहा कि इस लिंक को खोलने पर उनके खाते में 2200 रुपये पहुंच जाएंगे। कपिल का कहना है कि उन्होंने लिंक खोला तो पैसा आने की बजाय उनकी पत्नी के खाते से 2200 रुपये कट गए। शिकायत करने पर विकास नाम के युवक ने माफी मांगी और कहा कि आपके पैसे वापस आ जाएंगे, मैं दूसरा लिंक भेज रहा हूं, उसे खोल लेना। ऐसा करने पर 2200 रुपये फिर खाते से निकल गए। इसके बाद शिकायत करने पर उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी का नंबर ट्रू कॉलर पर एक्सप्रेस कॉरियर के नाम से और मोबाइल ट्रांजेक्शन एप पर भागीरथी के नाम से आ रहा था। एसएचओ सिहानीगेट उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जा रही है। नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है।