फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   धर्म बदलकर बता युवती से की शादी, तीन महीने बाद छोड़ा

धर्म बदलकर बता युवती से की शादी, तीन महीने बाद छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
धर्म बदलकर बता युवती से की शादी, तीन महीने बाद छोड़ा
unique marriage - फोटो : Social Media

गाजियाबाद। एक शादीशुदा व्यक्ति ने युवती को धोखा देकर उससे शादी कर ली। व्यक्ति ने अपना धर्म और शादी की बात युवती से छिपाई। तीन महीने बाद आरोपी ने युवती को छोड़ दिया। युवती ने मालूम किया तो पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है और शादीशुदा भी है। पुलिस से शिकायत की तो खुद को क्राइम ब्रांच में बताकर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह किराए के मकान में परिवार से अलग रहती है। वह लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती है। फिलहाल वह गोविंदपुरम निवासी एक युवक के घर में खाना बनाने के लिए जाती थी। इसी दौरान मुरादनगर निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। दोनों एक दूसरे को डेढ़ वर्ष से जानते हैं। बताया कि आरोपी युवक संजय नगर में एक पुजारी के यहां किराए के मकान में रहता था। युवक ने अपना धर्म बदलकर बताया जबकि वह दूसरे समुदाय का था और पहले से शादीशुदा था। यह बात छिपाकर वह बातें करने लगा।
विज्ञापन


दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। मार्च 2018 में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। युवती को तब तक युवक के बारे में जानकारी नहीं हुई। शादी के बाद युवक के झूठ से पर्दा उठा, तो युवती ने इसका विरोध किया। युवक ने युवती को समझाकर मामला शांत कर दिया। तीन महीने तक दोनों साथ रहे। तीन महीने बाद आरोपी अपने को क्राइम ब्रांच में बताकर ट्रेनिंग की बात कहकर बाहर चला गया। कुछ दिन तक फोन पर बात करता रहा। धीरे-धीरे आरोपी ने बात करना कम कर दिया। आना जाना भी कम कर दिया। आरोपी का लगातार व्यवहार बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को शक हुआ तो उसने आरोपी से जानने की कोशिश की, लेकिन वह व्यस्त होने की बात करता रहा। युवती ने युवक के बारे में जानकारी निकालनी शुरू की तो पता चला कि वह युवक मूलरूप से मुरादनगर का रहने वाला है और शादीशुदा है। दूसरे समुदाय से है। जानकारी के बाद पीड़िता ने उसे धोखे में रखने की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। युवक मकान मालिक के रिश्तेदार से 45 हजार रुपये उधार ले गया है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed