फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ससुराल पक्ष पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

ससुराल पक्ष पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
ससुराल पक्ष पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप
विवाहिता को जहर देकर मारा, 4 पर एफआईआर
विज्ञापन

लोनी। नसबंदी कालोनी में शनिवार रात ससुरालियों द्वारा विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अशोक विहार में रहने वाले अब्दुल हमीद की बेटी की शादी नसबंदी कालोनी में रहने वाले जमील के बेटे दानिश के साथ हुई थी। दानिश सिलाई काम करता है। अब्दुल हमीद की तीन साल पूर्व मौत हो चुकी है। पिता की मौत की मौत के बाद तीनों भाइयों ने सीमा की शादी की थी। भाई असलम ने बताया कि शादी के बाद से सीमा के ससुराल वाले पैसों की मांग करते थे। 13 मई को सीमा को लड़का हुआ था तो दो लाख रुपये मांगे गए थे। डिलीवरी के बाद से सुसराल वालों ने बहन से नहीं मिलने दिया। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दूसरा भाई असरफ बहन के घर त्यौहार लेकर गया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें बहन से मिलने नहीं दिया। सुसराल वाले बहन को बाहर दवा लेने जाने की बात कह कर बहकाते रहे। शक होने पर कुछ देर बाद वह बहन के कमरे में गया। खाट पर लेटी बहन के मुंह से झाग निकल रहा था। उसने बहन को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मृतका के पति दानिश, सास नसीमा, ससुर जमील और चाचा आस मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed